{"_id":"5eee68da8ebc3e42f20fc27d","slug":"saharanpur-demolition-at-the-residence-of-railway-section-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रेलवे सेक्शन इंजीनियर के आवास पर तोड़फोड़, पथराव, कटहल तोड़ने के विवाद में बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रेलवे सेक्शन इंजीनियर के आवास पर तोड़फोड़, पथराव, कटहल तोड़ने के विवाद में बोला हमला
Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना सदर क्षेत्र की रेलवे कालोनी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के आवास पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी और पथराव कर दिया। इसमें परिवार का बुजुर्ग घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। शनिवार दोपहर इस मामले में तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे कालोनी निवासी कुशलपाल के मुताबिक उनका बेटा पुष्पेंद्र कुमार मुरादाबाद में तैनात है। वह ड्यूटी पर था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ लोग आवास परिसर में बने बगीचे में पहुंचे। वहां से आम और कटहल कटहल तोड़ने लगे। इसके लिए उन्होंने रोका तो वह लोग वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद वह सात-आठ लोगों के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने उनके आवास का गेट तोड़ दिया और अंदर भी तोड़फोड़ की। इस दौरान आवास पर पथराव भी किया गया। इसमें वह घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कॉलोनी में उनकी किसी से रंजिश तो नहीं है, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले लोग रेलवे कॉलोनी के आसपास के ही लग रहे हैं। थाना सदर पुलिस प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि संबंधित थाना पुलिस विवेचना कर रही है।
रेलवे कालोनी में सक्रिय हैं असामाजिक तत्व
तीन माह पहले भी रेलवे कालोनी, आईटीसी रोड और आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस प्रशासन के अफसरों से शिकायत की थी। उनकी ओर से बताया गया था कि इस कॉलोनी में काफी संख्या में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं। काफी संख्या में लोग नशा करते हैं।
रेलवे कॉलोनी के अधिकतर आवास खुले और बगीचे वाले हैं। रात में इनमें प्रवेश करने वालों को आसानी से देख पाना आसान नहीं होता। इसलिए यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए। इस शिकायत के बाद काफी दिनों तक क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई थी। अब फिर यहां इस तरह की वारदात सामने आई है।