विधानसभा में गूंजा जहरीली शराब का मामला, सपा-कांग्रेस विधायकों ने उठाई ये बड़ी मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब से मौत का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। सपा विधायक संजय गर्ग ने पूरे प्रकरण में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। उधर, कांग्रेस विधायकों ने विधान सभा के भीतर पैंफलेट लहराकर जहरीली शराब के कारोबार को बंद कराने की मांग की।
नगर विधायक संजय गर्ग ने विधानसभा में 12:20 मिनट पर मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं सहारनपुर जनपद में भी जहरीली शराब की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। मगर प्रशासन ने घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह हुआ कि 88 से अधिक लोग जहरीली शराब का शिकार बने। जिनकी मौत की वजह से अनेक महिलाएं विधवा हो गईं और सैकड़ों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले को डायवर्ट करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें शराब रुड़की की होने की बात कही गई है, जबकि हकीकत यह है कि सहारनपुर के संबंधित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब बनाई जा रही है।
आरोप लगाया कि चिकित्सा विभाग ने जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की बजाय बीमारों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जिससे सहारनपुर में मृतकों की संख्या को कम दर्शाया जा सके।
उधर, कांग्रेस के विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने भी अपने अन्य विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा के भीत पैंफलेट लहराए, जिनपर लिखा था जहरीली शराब का कारोबार बंद करो-बंद करो। उन्होंने भी घटना को शासन और प्रशासन की विफलता करार दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/