बिना प्रवेश वाले छात्र को न कमरे में रखें न उनकी दावत करें : दारुल उलूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने छात्रों को हर समय आईडी कार्ड साथ रखने की नसीहत करने के बाद अब अपने कमरों में बिना प्रवेश वाले छात्र को रखने और उनकी दावत किए जाने पर पाबंदी लगा दी है।
देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों पर संचालक लगातार सख्ती कर रहे हैं जिसके तहत दारुल उलूम ने बीते दिन आदेश जारी कर छात्रों को नसीहत की थी कि वह हर समय आईडी कार्ड अपने साथ रखें। इतना ही नहीं छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधतंत्र ने संस्था के दरवाजे समय पर बंद किए जाने और उसके बाद आईडी कार्ड दिखाकर ही छात्रों को भीतर प्रवेश किए जाने का आदेश दिया था।
इसके बाद प्रबंधतंत्र ने छात्रों के लिए नया आदेश जारी किया है। छात्रावास प्रभारी की ओर से दारुल उलूम परिसर में चस्पा किए गए आदेश में कहा गया है कि सभी छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वह अपनी अपनी सीट पर ही कायम रहें। किसी गैर दाखिल (बिना प्रवेश वाले छात्र) को अपने साथ कयाम (रखने) और ताआम (दावत) की इजाजत न दें। साथ ही कहा गया है कि सभी छात्र इस पर अमल करें। ऐसा न करने वाले छात्रों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/