फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Crowds of devotees gathered at Shakambhari Devi on Chaitra Navratri fair,

Saharanpur: चैत्र नवरात्र मेले पर शाकंभरी देवी पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, लगी लंबी लाइनें

Tue, 04 Apr 2023 05:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

शाकंभरी सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में आयोजित मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Saharanpur: Crowds of devotees gathered at Shakambhari Devi on Chaitra Navratri fair,
शाकंभरी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकंभरी सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में चैत्र नवरात्र मेले पर मंगलवार को श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मन में अटूट आस्था लिए माता के भक्तों ने प्रथम पूजा बाबा भूरादेव और उनके उपरांत आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के पावन चरणों में हाजिरी लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन

 

शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चतुर्दशी पर्व पर श्रद्धालुओ ने हाजिरी लगाकर विश्व कल्याण की कामना की।भूरादेव से मां के भवन तक कंकरीले पथरीले मार्ग पर कठिनाइयों की परवाह किए बिना पैदल अटूट आस्था के साथ माता के भक्त सिद्धपीठ तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor: बाल्टी गिरने पर बंदर समझकर भगाने दौड़ी, दरवाजा खोला तो सामने खड़ा था बाघ, कांप गया महिला का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार बाबा के दर्शनों के बिना माता के दर्शन अधूरे माने जाते है, इसलिए माता के भक्त पहले बाबा भूरादेव के दर्शन कर रहे है। श्रद्धालु लंबी  कतार में लगकर माता के दर्शन कर रहे हैं।

 

हालांकि श्रद्धालुओ की लाइन 12 बजे तक अस्थाई पुल तक पहुंची थी लेकिन बजे तक पुलिस चौकी को पार कर कमलेश्वर मंदिर तक जा पहुंची थी। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह भंडारों  का भी आयोजन किया गया था वहीं इसके अलावा दद्दा आश्रम, शंकराचार्य आश्रम में श्रद्धालु द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed