फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Tigers have started entering the population from forests in Kalagarh, panic among people

Bijnor: बाल्टी गिरने पर बंदर समझकर भगाने दौड़ी, दरवाजा खोला तो सामने खड़ा था बाघ, कांप गया महिला का दिल

Tue, 04 Apr 2023 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Apr 2023 01:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कालागढ़ टाइगर रिजर्व में अब वनों से निकलकर बाघ आबादी की और भी रुख करने लगे हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। बता दें कि बिजनौर में गुलदार के हमलों से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसे में अब बाघ दिखने के बाद लोगों को सुरक्षा का खतरा सताने लगा है।

विज्ञापन
Bijnor: Tigers have started entering the population from forests in Kalagarh, panic among people
आबादी क्षेत्र में विश्राम करता बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से आबादी की ओर आने वाले बाघ अब घरों में भी घुसने लगे हैं। बाघों के घरों में आने से नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है। वन विभाग ने वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने व सावधान रहने की बात कही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन्यजीवों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि अब वह सीमावर्ती खेतों में विचरण करने के साथ साथ घरों में आ धमकते हैं। यहां केंद्रीय काॅलोनी निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके मकान के आंगन में एक बाघ आकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: चार दिन रद्द रहेंगी नौचंदी और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उस समय उनकी पत्नी रसोई में कुछ काम कर रही थीं। उन्हें आंगन में बाल्टी गिरने की आवाज आई। उन्होंने सोचा कि शायद बंदरों का झुंड उत्पात मचा रहा होगा। वह दरवाजा खोलकर बाहर आई तो आंगन में एक बाघ खड़ा था। उसे देखकर वह भयभीत हो गई और फिर से दरवाजा बंद कर लिया।

मोहल्ले वालो ने शोरगुल किया तब जाकर वह बाघ सूखासोत में जंगल की ओर चला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिकों ने वन विभाग से आबादी क्षेत्र में गश्ती दलों की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

उधर, कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट का कहना है कि हिंसक जीवों से दूरी बनाएं। दिखाई देते ही विभाग को सूचना दें। केन्द्रीय कालोनी में गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। गश्त तेज करने के निर्देश गश्ती दलों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed