फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur bawal : two killed, several injured, deployed Force

फिर सुलगा सहारनपुर, खूनी संघर्ष में दो की हत्या, कई घायल, फोर्स तैनात

Tue, 20 Jun 2017 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur bawal : two killed, several injured, deployed Force
सहारनपुर में फिर बवाल

सहारनपुर के लोगों में अभी तक दहशत खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से सहारनपुर सुलग उठा। अब बड़गांव के लुक़दड़ी गांव में खूनी संघर्ष हो गया। दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन



सहारनपुर में थाना बड़गांव के लुक़दड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दो की हालत गंभीर हैं। इससे गांव में तनाव फैल गया और लोगों में दहशत बढ़ गई। लुक़दड़ी गांव में 30 साल के जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया और जमकर फायरिंग हुई। इसमें सुनील व महावीर नाम के 2 लोगों की मौत हो गई। गांव में भारी फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे गांव में तनाव तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

Saharanpur bawal : two killed, several injured, deployed Force
सहारनपुर में बवाल

बताया जा रहा है कि पुरानी खूनी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चली, झगडे में दो लोगों की मौत, लोकेश पुत्र सत्यवीर व दुष्यंत पुत्र सत्यवीर गम्भीर रूप से घायल हो गये, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, चंद बीघा जमीन को लेकर विगत 30 वर्षों से चली आ रही खूनी रंजिश में मंगलवार सुबह फिर मृतक सुनील और महावीर के खून से बड़गांव की धरती लाल हो गई। जब दूसरे पक्ष ने उन पर गोलियां बरसाकर वहीं मौत के घाट उतार दिया और उनके बचाव में आए दो अन्य लोगों को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जिन्हें गम्भीर अवस्था में हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया। उल्लेखनीय है इस खूनी संघर्ष में पहले भी 2 लोगों की हत्या हो चुकी है।

वहीं नकुड़ के गांव पिलखना में एक 22 वर्षीय दलित युवक का शव खेत में ट्यूबवैल की होद में मिला। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और उसका फटा बनियान व चप्पल ईंख के खेत में मिली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed