शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला, युवक ने फिर खुद की गर्दन रेती, इलाके में सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में बाजार से शॉपिंग कर लौट रहीं मां-बेटी पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद युवक युवक ने उसी हथियार से अपनी गर्दन रेत ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद एसएसपी, एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। क्षेत्र में तनाव के चलते थाना पुलिस व आसपास के थानों की पुलिस ने नगर में गश्त बढ़ा दी है।
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे नगर के मोहल्ला छत्ता निवासी शगुफ्ता (55) पत्नी सुजात हुसैन अपनी पुत्री इरम उर्फ महविश (25) के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। मां-बेटी जैसे ही चंद्रसेन चौक के निकट पहुंचीं तो उसी मोहल्ले के रहने वाले वजाहत खान पुत्र गयूर खान ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें इरम के हाथ व पेट पर गहरा जख्म आया, जबकि शगुफ्ता का सिर फट गया। घायल महिलाओं की चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और परिजनों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
इसके कुछ देर बाद ही वजाहत भी घटनास्थल से कुछ दूरी पर घायलावस्था में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर गहरे जख्म हैं। मोहल्ले के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
उधर, दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए नगर व मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ा दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने पर कोई तहरीर नहीं पहुंची है। मामले की जानकारी की जा रही हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ गंगोह राजेंद्र भी थाने पहुंचे और घटना स्थल पर जा कर मामले की जानकारी ली।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी वजाहत खान पूर्व में मां बेटी द्वारा दर्ज कराई गई छेड़खानी की रिपोर्ट के बाद जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह कुछ समय शांत रहा फिर उसने आज मां बेटी पर हमला कर दिया। पता चला है कि इसके बाद उसने खुद को भी अपने एक रिश्तेदार के मकान की छत पर जा कर गंभीर रूप से घायल कर लिया। उसे हायर सेंटर मेरठ भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/