फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, a family three members killed in road accident in uttar pradesh

दर्दनाक हादसा: एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, दंपती सहित 3 साल की बच्ची की मौत

Fri, 16 Nov 2018 02:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, a family three members killed in road accident in uttar pradesh
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को एक परिवार पर ऐसा कहर बरपा कि एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


बता दें कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी तीन साल की बेटी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर आए परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए। बेहद गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाने के गांव बेरी जमा निवासी 35 वर्षीय मुमताज पुत्र रशीद अपनी पत्नी रूबी और तीन साल की बच्ची अलफिशा के साथ ससुराल नागल थाने के गांव रूपड़ी आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे वे बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। जैसे ही ये लोग कोलकी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन के नीचे कुचले जाने से मुमताज और उसकी पत्नी रूबी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अलफिशा को ग्रामीणों ने सहारनपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही उनकी मौत की खबर परिजनों को लगी तो वहां कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परिजनों द्वारा लिखित में कोई भी कार्रवाई न करने के लिए दिए जाने के बाद शवों का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया। दोपहर बाद बेहद गमगीन माहौल में तीनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस दंपति की बड़ी चार साल की बेटी भी है जिसे उसकी बुआ ने गोद लिया हुआ है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में दिन भर मातम पसरा रहा। ज्यादातर घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 

थानाध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के लिए लिख कर दिया गया था। ऐसे में शव बिना पीएम के उन्हें सौंप दिए गए। सरिता सिंह ने बताया कि मुमताज ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed