फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sagotri marriage: The father of the young man got protection, the family warned of migration if the girl did not return

सगोत्रीय विवाह : युवक के पिता को मिली सुरक्षा, युवती की वापसी नहीं होने पर परिजनों ने दी पलायन की चेतावनी

Fri, 07 Oct 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sagotri marriage: The father of the young man got protection, the family warned of migration if the girl did not return
सगोत्रीय विवाह : युवक के पिता को मिली सुरक्षा, युवती की वापसी नहीं होने पर परिजनों ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव गोटका में सगोत्रीय विवाह का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। चार दिन पूर्व हुई ठाकुर समाज की महापंचायत में युवक के परिजनों को युवती वापस करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया है। वापसी नहीं होने पर परिजनों ने पलायन की चेतावनी दी है। महापंचायत के बाद युवक के पिता की सुरक्षा के लिए एसएसपी के आदेश पर दो सिपाही तैनात किए गए हैं।
कुछ दिन पहले गोटका गांव निवासी एक युवक ने पड़ोस की युवती से प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के सामने पेश होकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सगोत्रीय विवाह प्रकरण की सूचना जैसे ही ठाकुर बाहुल्य गांवों में पहुंची तो हर तरफ से इस विवाह के विरोध में आवाजें उठने लगी। विरोध के चलते बीते रविवार को गोटका गांव स्थित शिव मंदिर में महापंचायत आहूत की गई। जिसमें कछवाहा, सोम चौबीसी, साठा चौरासी और पुंडीर खाप समेत सभी गांवों से ठाकुर समाज के लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन

महापंचायत में विवाह विच्छेदन के साथ लड़की को उनके परिवार को सौंपने की मांग प्रमुखता से उठी। पंचायत के बुलावे पर लड़के पक्ष ने पंचों से मुलाकात करते हुए गलती मानी तथा लड़की को वापस परिजनों के सुपुर्द करने के लिए पांच दिन का समय मांगा था। पंचायत के अगले ही दिन युवक के पिता ने जान का खतरा बता पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर युवक के परिजनों की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि युवक पक्ष के लोग लगातार उन पर धमकी देकर पंचायत न करने के लिए दबाव बना रहे हैं। बेटी के वापस न आने से आहत पिता ने परिवार सहित गांव से पलायन की चेतावनी दी है। पुलिस ने पलायन की चेतावनी की जानकारी से इन्कार किया है। वहीं, महापंचायत में पंचों ने युवती वापस नहीं देने पर युवक पक्ष का सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed