फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Safe spraying will increase yield and save the environment

Meerut News: सुरक्षित छिड़काव से बढ़ेगी उपज, बचेगा पर्यावरण

Thu, 19 Feb 2026 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Safe spraying will increase yield and save the environment
तारापुर में किसान गोष्ठी में संबोधित करते विशेषज्ञ स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। सुरक्षित एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के गांव तारापुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर फसल संरक्षण, रसायनों के सुरक्षित उपयोग और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. अजय गुप्ता एवं डॉ. अंकुर बालियान ने कीटनाशक व खरपतवारनाशकों के छिड़काव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. बालियान ने कहा कि दवाओं का प्रयोग हमेशा निर्धारित मात्रा, सही समय और अनुकूल मौसम में ही करना चाहिए। अनुचित मात्रा या गलत तरीके से किया गया छिड़काव न केवल फसल को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालता है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से जल स्रोत प्रदूषित होते हैं और पशु-पक्षियों सहित अन्य जीव-जंतुओं पर दुष्प्रभाव पड़ता है। डॉ. अजय गुप्ता ने स्प्रे मशीन के सही उपयोग और विभिन्न नोजल के चयन की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान सचिन सैनी, प्रशांत कुमार, राजकुमार अनेजा, मंथन, पंकज चौधरी, श्रीकिशन चौहान, हरेंद्र चौहान, बब्बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed