फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Safe City Scheme: Women will be safe at night in Meerut, police has identified more than hundred hotspots

सेफ सिटी योजना: मेरठ में रात में भी सुरक्षित होंगी महिलाएं, पुलिस ने चिन्हित किए छेड़छाड़ वाले 142 हाॅटस्पाॅट

Thu, 29 Oct 2020 01:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2020 01:40 AM IST
सार

  • देंगे ऐसा माहौल, जिसमें खुद को सुरक्षित महसूस करेंगीं महिलाएं
  • जनपद के 31 थाना क्षेत्रों में 142 छेड़छाड़ वाले स्थान हॉटस्पॉट में शामिल

विज्ञापन
Safe City Scheme: Women will be safe at night in Meerut, police has identified more than hundred hotspots
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसी व्यवस्था पर काम किया जा रहा है जो महिलाओं को घर से बाहर निकलने पर सुरक्षा का एहसास कराएगी। सेफ सिटी योजना में जिले के 31 थानों के ऐसे ही 142 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें हॉटस्पॉट का नाम दिया गया है। इन स्थानों की निगरानी बढ़ाकर महिलाओं को शहर की सड़कों पर ऐसा माहौल दिया जाएगा, जिससे वे रात में भी घर से निकलते हुए सुरक्षा का अहसास करेंगी।
विज्ञापन


सेफ सिटी योजना के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिलाने के लिए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर काम किया जाएगा जहां छेड़छाड़ जैसी घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन स्थानों की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी, ताकि अपराधी अंधेरे का लाभ न उठा सके। इन हॉटस्पॉट की निगरानी का जिम्मा पुलिस खुद संभालेगी। इसके लिए 31 प्रभारी भी तैनात होंगे। 
विज्ञापन

 
थानावार चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट
थाने का नाम    हॉटस्पॉट
सिविल लाइन    07
लालकुर्ती    06 
देहलीगेट     03 
ब्रह्मपुरी    03 
टीपीनगर    03 
लिसाड़ीगेट    03 
सदर बाजार    07 
मेडिकल     08 
नौचंदी    05 
दौराला    05 
कंकरखेड़ा    05 
महिला थाना    05 
पल्लवपुरम    04 
परतापुर     04 
रेलवे रोड    04 
कोतवाली    06
गंगानगर    03 
सरूरपुर    03 
रोहटा    04 
जानी    04 
मवाना    05 
हस्तिनापुर    05 
बहसूमा                     04 
किठौर                       04 
खरखौदा                    05 
फलावदा                    03 
मुंडाली                      05 
इंचोली                       03 
किला परीक्षितगढ़        09 
भावनपुर                    03 
सरधना                      04

संवेदशील स्थान शामिल किए गए हैं
हर थाना क्षेत्र में ऐसे स्थान शामिल किए गए हैं जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील हैं। योजना के तहत इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पथ प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। - जेके श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed