फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Safai Mazdoor administered oath to Congress officials

Meerut News: सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Tue, 10 Mar 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Safai Mazdoor administered oath to Congress officials
मेरठ। छावनी परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष भारत सिंह आजाद और महामंत्री वीरेंद्र उर्फ बिट्टू को शपथ दिलाई गई। मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षिता चमड़िया एवं मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा की मौजूदगी में यह शपथ ली गई। ये चुनाव 30 जनवरी को संपन्न हुए थे।
विज्ञापन

सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद बेचैन ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मधुर संबंध होने चाहिए। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सीईओ जाकिर हुसैन के सामने कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। सीईओ ने समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सैय्यद रिहानूद्दीन, सुभाष चंद चांवरिया, शालिनी सिंह, दिनेश चौहान, सूरज सिंह टांक, अजम महेंद्र सिंह, विकास गहलौत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed