फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sacrifice will not be given at public places: SDM

सार्वजनिक स्थलों पर नहीं दी जाएगी कुर्बानी : एसडीएम

Tue, 03 Jun 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice will not be given at public places: SDM
सरधसा/सरूरपुर। ईद-उल-अजहा को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुर्बानी स्थलों की साफ-सफाई, जल निकासी, और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि बकरीद का त्योहार भाईचारे और बलिदान का प्रतीक है। इसे सभी समुदायों को मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान शहर काजी मुफ्ती शाकिर, ईदगाह कमेटी के सचिव वकार खान, आरिफ, निजाम अंसारी, ऐनुद्दीन शाह, समर कुरैशी, आफताब अंसारी, मंजूर मलिक, मौलाना सदाकत, मुख्तार खान, शहजाद सितारा, शावेज अंसारी, इमरान ठाकुर, फरमान अंसारी, सुहैल कुरैशी, हाजी मन्नान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना सरूरपुर में भी शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि खुले में कुर्बानी करने से बचें। अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दें। इस मौके पर करनावल, हर्रा, मैनापूठी, सरूरपुर, गोटका, पांचली, जसड़, जैनपुर व भूनी आदि गांवों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed