फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sacrifice, restraint and meditation are the only path to self-welfare: Bhaav Bhushan

त्याग, संयम और साधना ही आत्मकल्याण का मार्ग : भाव भूषण

Sun, 22 Feb 2026 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice, restraint and meditation are the only path to self-welfare: Bhaav Bhushan
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ में श्रद्धालुओं ने की पूजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के पंद्रहवें दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा।इस अवसर पर 108 भाव भूषण महाराज ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन का संदेश दिया। अपने मंगल प्रवचन में उन्होंने कहा कि आत्मोन्नति के मार्ग पर चलने के लिए मोह रूपी बोझ का त्याग अनिवार्य है। त्याग, संयम और साधना ही आत्मकल्याण का सच्चा मार्ग है।
मनुष्य यदि जीवन में आध्यात्मिक ऊंचाइयों को पाना चाहता है तो उसे मोह, माया और आसक्ति जैसे मानसिक बोझ को छोड़ना होगा। भौतिक सुख-सुविधाएं क्षणिक हैं, जबकि आत्मिक शांति स्थायी है। जब तक मनुष्य सांसारिक आकर्षणों में उलझा रहेगा, तब तक सच्चे सुख का अनुभव नहीं कर सकता। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश प्राप्ति का सौभाग्य डॉ. सुधीर जैन को मिला। शांतिधारा रवीन जैन एवं लोकेश जैन ने की। दीप प्रज्वलन दीप्ति जैन व निकिता जैन ने किया। सुनीता दीदी ने विश्व के समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना के साथ शांतिधारा का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव-शास्त्र-गुरु पूजन एवं आदिनाथ भगवान की पूजा के उपरांत सभी तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य समर्पित कर भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। 301 परिवारों के सहयोग से आयोजित विधान में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या में आभा जैन व शिवानी जैन ने मधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पंच परमेष्ठी एवं आदिनाथ भगवान की आरती हुई। आयोजन की सफलता में क्षेत्रीय पदाधिकारियों व जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed