कोठे से मुक्त सबीना ने बयां किया दर्द, कहा- करना चाहती हूं शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। 20 साल की सबीना (काल्पनिक नाम) को देह व्यापार की दलदल से मुक्ति मिलने के बाद अब अपने परिजनों का इंतजार है। पुलिस के सामने युवती ने कहा कि वह शादी कर अपना घर बसाना चाहती है।
पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना को सोमवार को उसी के गांव के एक युवक की मदद से एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने कोठे से मुक्त कराया था। दो अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया गया, जिन्होंने पुलिस के सामने ही कोठा संचालिका पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। एएचटीयू की एसओ रश्मि चौधरी ने बताया कि तीनों लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जिसके बाद तीनों के बयान दर्ज किए गये। तीनों ने अपने बयान में जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। वह परिजनों के साथ जाना चाहती हैं। परिजनों के आने तक कोर्ट के आदेश पर तीनों लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। कोठा संचालिका मनीषा और मीना को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें : सबीना को कोठे में देख दंग रह गया युवक, एक क्लिक में पढ़ें पूरी कहानी
पांचवीं तक की थी पढ़ाई
सबीना ने बताया कि उसके परिवार में बड़ा भाई और बहन हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। सबीना ने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। सबीना का आरोप है कि दो या तीन महिलाओं ने कोठियों में नौकरी दिलाने की बात कहकर संपर्क किया था। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाकर रखा गया।
पढ़ें : फर्जी फाइनेंस कंपनी पर STF का छापा, संचालक समेत 32 युवतियां गिरफ्तार
हमारा बस चले तो ऐसा ही बदला लें
एएचटीयू थाने में सबीना ने बताया कि छह माह में जितना शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सहन किया उसे बताया भी नहीं जा सकता। कोठे पर उन्हें गेट का ताला लगा बंधक बनाकर छोटे से कमरे में रखा गया था। कई बार विरोध किया तो कोठा संचालिका और अन्य युवक उन्हें बेरहमी से मारते पीटते थे। कई बार भागने की भी कोशिश की। सबीना और वहीं की रहने वाली दूसरी युवती ने कहा कि हमारा बस चले तो इन दोनों महिलाओं (कोठा संचालिका) से ऐसा ही बदला लें जैसा जुर्म हम झेल रही थीं। गर्म चीमटे से भी युवतियों ने पीटने की बात कही। बाद में महिला पुलिस ने कोठा संचालिका और तीनों लड़कियों को अलग-अलग कर दिया। कई बार लड़कियों ने दोनों महिलाओं से मारपीट की कोशिश भी की।
तीन माह का बेटा है
राते हुए एक लड़की ने कहा कि उसकी शादी हुई थी। माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन माह का उसका एक बेटा भी है। चार माह पहले वह अपनी भाभी के साथ बाहर निकली तो तीन महिलाओं ने उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर मेरठ में बेचा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/