{"_id":"5e6553008ebc3ec7b70dd669","slug":"sabhshad-enrlored-nazool-land-for-his-brother-sardana-news-mrt472857289","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजूल की भूमि का सभाषद ने भाई को करा दिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजूल की भूमि का सभाषद ने भाई को करा दिया बैनामा
विज्ञापन
सरधना। नगर के कालंद चुंगी चौराहा के निकट स्थित पालिका की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में होने के बाद भी एक सभासद ने गुपचुप तरीके से दो दुकानों का बैनामा अपने भाई के नाम करा दिया। मामला का खुलासा होने पर हड़कंप मचा हुआ है।
कालंद चुंगी चौराहे पर नजूल की भूमि है। जिस पर दो दुकानें जर्जर हालत में खड़ी हैं। यह भूमि पालिका की बताई जाती है। जिस पर मालिकाना हक को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा विचारधीन है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक सभासद ने गुपचुप तरीके से दोनों दुकानों का बैनामा अपने भाई के नाम करा दिया। इस मामले में सभासद दो गुटों में बंटे हुए हैं। कुछ सभासद इस नजूल की भूमि पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ सभासद भूमि का बैनामा कराने वाले सभासद के साथ में दिखाई दे रहे हैं। पालिका के वार्ड सभासद रमेश चंद उर्फ पल्टू ने बताया कि उन्होंने मामले में उच्च अधिकारियों के साथ ही कोर्ट की शरण ली है। इसमें आगामी 25 मार्च को पालिका द्वारा जवाब दाखिल किया जाना है। शिकायत होने के बाद विवाद होने से जमीन खरीदने वाले सभासद ने आधे रुपये भी रोक लिए हैं। जनप्रतिनिधि तक शिकायती पत्र दिए हैं।
विवादित भूमि पर शौचालय निर्माण की मांग
विवादित जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की गई है। इस संबंध में मैने विधायक को भी पत्र दिया है। -रमेश चंद उर्फ पल्टू, वार्ड सभासद पालिका सरधना
विज्ञापन
कब्जा नहीं होने दिया जाएगा
मामला मेरे संज्ञान में हैं। विवादित जमीन का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष द्वारा अस्थायी स्टे लिया गया था। अब बैनामे के मामले में मेरठ कोर्ट में वाद दायर हुआ है। इसमें पालिका की ओर से आगामी 25 मार्च को जवाब दाखिल किया जाएगा। पालिका की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। -अमिता वरुण, ईओ नगर पालिका सरधना