{"_id":"6af87ad66a0349f55a0c41e3","slug":"saamaajik-kaarykram-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1355670-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीढ़ियों के लिए हवा, पानी और उपजाऊ मिट्टी बचाना जरूरी: जाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीढ़ियों के लिए हवा, पानी और उपजाऊ मिट्टी बचाना जरूरी: जाशी
विज्ञापन
...प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर नेपाल से मेरठ पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, स्वागत
....बाबा जादूगिर प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नेपाल के जनकपुर से शुरू हुई प्रकृति पथ अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा शनिवार को मेरठ पहुंची। यहां गढ़ रोड बाबा जादूगिर प्राचीन शिव मंदिर में प्रकृति प्रहरी परिवार फाउंडेशन की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा ने यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण और साइकिल यात्रा की सफलता की कामना को लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक कराया गया। इसके बाद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने मंदिर परिसर में आम का पौधा रोपित किया।
कार्यक्रम में डॉ. जोशी ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हवा, पानी और उपजाऊ मिट्टी बचाने का समय अब आ चुका है। यदि प्राकृतिक संसाधनों का इसी तरह दोहन जारी रहा तो भविष्य की पीढ़ियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम लगातार उपभोगवादी होते जा रहे हैं और भूल रहे हैं कि प्रकृति से जो कुछ लेते हैं उसे किसी न किसी रूप में वापस लौटाना भी हमारी जिम्मेदारी है। धन-दौलत का हिसाब न रखा जाए तो भी चल सकता है, लेकिन प्रकृति और पर्यावरण के साथ किए जा रहे व्यवहार में लापरवाही भारी पड़ सकती है।
प्रकृति प्रहरी परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था केवल पर्यावरण संरक्षण की बातें नहीं करती बल्कि धरातल पर उतरकर लगातार काम कर रही है। फाउंडेशन की ओर से विभिन्न जिलों में हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं और उनके संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण को औपचारिकता न मानकर अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। तभी नदियों, हवा और धरती को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। बाबा जादूगिर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल गौड़ ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनिल गौड़, एडवोकेट सतीश शर्मा, एडवोकेट अवधेश प्रताप शर्मा, घमंडी लाल शर्मा, सत्येंद्र लोधी, नवीन पत, अनिल प्रधान, सुभाष दत्त शर्मा रहे।