फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rush in the temple of kanthi maata mandir for put down prasad

लॉकडाउन में कंठी माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लगी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 24 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
rush in the temple of kanthi maata mandir for put down prasad
कंठी माता मंदिर में प्रसाद चढाने के लिए महिला श्रद्धालु की भीड़। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर के मवी रोड स्थित कंठी माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं ने लॉकडाउन के बावजूद प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लॉकडाउन जारी है। रविवार को कंठी माता मंदिर पर महिलाएं प्रसाद चढ़ाने पहुंचने लगी। महिला श्रद्धालुओं ने बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए प्रसाद चढ़ाकर पूजा की। इस दौरान मंदिर में परिसर में काफी भीड़ लग गई। आरोप है कि थाना पुलिस को मंदिर में भारी भीड़ होने की जानकारी मिली। परंतु पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की माने तो श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए प्रसाद चढ़ाना चाहिए था। इस संबंध में चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने बताया कि शनिवार शाम लाउडस्पीकर से एलान कराया गया था कि मंदिर में प्रसाद नहीं चढ़ेगा। ज्यादातर लोग मंदिर नहीं पहुंचे। कुछ लोगों ने ही कंठी माता पर प्रसाद व पूजा अर्चना की। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित के मुताबिक मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ होने की सूचना मिली थी। कस्बा इंचार्ज को मंदिर पर भेजकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया गया व भीड़ नहीं लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed