फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rumor of electrocution in swing creates panic in Hapur fair

Hapur: झूले में करंट की अफवाह से मची अफरातफरी, पुलिस ने बिना अनुमति के मेले में संचालित हो रहे झूले कराए बंद

Mon, 16 Oct 2023 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Oct 2023 09:56 PM IST
सार

हापुड़ में मेले में लगे झूले में करंट उतरने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूले को बंद कराया। वहीं, एसडीएम ने बिना अनुमति चल रहे सभी झूलों को बंद कराने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Rumor of electrocution in swing creates panic in Hapur fair
झूले में उतरा करंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के रामलीला मैदान में मेले का आयोजन हुआ है। मेले में लगे बड़े झूले में सोमवार को करंट उतर गया। झूले में करंट उतरने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूले को बंद कराया। जांच के बाद पता चला कि तार में स्पार्किंग की वजह से झूले में करंट में उतरा था। हालांकि एसडीएम सुनीता सिंह ने बिना अनुमति चल रहे सभी झूलों को बंद कराने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला लज्जापुरी निवासी दो बच्चे अपने परिवार के साथ झूला झूलने के लिए बैठने ही जा रहे थे, तभी वायर में स्पार्किंग होने लगी। वायर में स्पार्किंग से बच्चे डर गए और रोने लगे। हादसे के बाद बच्चों को करंट लगने की अफवाह फैल गई। जिससे आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झूले को बंद करा दिया। पुलिस ने किसी को भी करंट लगने की सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सुनीता सिंह का कहना है कि रामलीला में सभी झूले बिना अनुमति के चल रहे हैं। सीओ सिटी द्वारा इसके लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अनुमति नहीं ली। अब सभी झूलों को बंद करा दिया गया है। बिना अनुमति झूलों का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed