फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rules are for those who know how to follow them: Vimarsh Sagar

नियम उन्हीं के लिए होता है जो नियम पर चलना जानते हैं : विमर्श सागर

Thu, 26 Feb 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Rules are for those who know how to follow them: Vimarsh Sagar
कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का उन्नीसवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के उन्नीसवें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अनिल जैन को मिला। शांतिधारा अभिषेक जैन, संभव जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन रेखा जैन, गीतांजलि जैन, मंजू जैन, धर्मेश जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
देव-शास्त्र-गुरु एवं आदिनाथ भगवान की पूजन और तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। विधान कराने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 101 परिवारों की ओर से विधान का कराया गया।
विज्ञापन


विमर्श सागर महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति धन कमाने की चाह रखता है वही धन कमाने के उपाय करता है। चाहे फिर वह व्यापार करके, नौकरी करके या फिर कोई अन्य कार्य से करता है। उसी प्रकार आत्मा की शुद्धि चाहने वाला ही धर्म को अपनाकर धार्मिक क्रियाएं कर सकता है। नियम उन्हीं के लिए होता है, जो नियम पर चलना जानते हैं। धार्मिक क्रियाएं व्यक्ति को धर्मात्मा बनाते हैं परंतु पर्व धर्मात्मा को शुद्धात्मा बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन अनिल जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्वलन आशु जैन, रंजीता जैन, सिद्धि जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुधा जैन, आभा जैन, काजल जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन गुरुकुल के बच्चों ने किया।

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, राजीव जैन, आदिश्वर प्रसाद जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन का सहयोग रहा।

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

कैलाश पर्वत मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed