फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Ruckus of BKU workers at Mohiuddinpur Sugar Mill

यूपी में गन्ना भुगतान की मांग: मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, दी ये चेतावनी

Fri, 24 Sep 2021 12:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 12:56 PM IST
सार

यूपी में गन्ना भुगतान की मांग तेज होती जा रही है। वहीं मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: Ruckus of BKU workers at Mohiuddinpur Sugar Mill
मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ब्याज सहित गन्ने के बकाया भुगतान समेत आठ मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में धरना दिया। एसीएम तृतीय ने किसानों को आश्वासन दिया कि छह अक्तूबर तक गन्ने का भुगतान करा दिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


भाकियू नेता चौधरी विजयपाल घोपला ने नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है, जबकि अगर किसान बैंक से लोन लेता है तो ब्याज लगा दिया जाता है। अब किसान गन्ने का ब्याज सहित भुगतान लेंगे। इसके अलावा शुगर मिल पर किसानों के लिए व्यवस्था संबंधित आठ मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएम तृतीय किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया गया। पार्षद विशाल चौधरी, संजय, मोनू, अशोक प्रधान, चिंटू, दीपक डांगर, सुभाष, संजय चौधरी मौजूद रहे। संचालन रालोद नेता चौधरी दीपक गून ने किया।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पहले नॉनवेज खिलाया, फिर बियर पिलाई... दंपती के मर्डर का हुआ सनसनीखेज खुलासा, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed