फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ambedkar statue damaged in Muzaffarnagar, villagers have ruckus

मुजफ्फरनगर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged in Muzaffarnagar, villagers have ruckus
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव कासमपुर भुम्मा में शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने मीरापुर-घटायन मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। इसके बाद आनन-फानन में हस्तिनापुर से नई प्रतिमा लाकर प्रतिष्ठापित करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही शरारती तत्वों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


रविवार की रात शरारती तत्वों ने गांव कासमपुर भुम्मा स्थित आंबेडकर भवन परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव राव आंबेडकर की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया। सोमवार की सुबह इसे देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए शरारती तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोग मीरापुर-घटायन मार्ग पर जा पहुंचे और जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और आनन-फानन में मीरापुर, जानसठ व रामराज थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम जानसठ विजय कुमार व सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाबुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल प्रभाव से गाड़ी भेजकर हस्तिनापुर से डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर उसे प्रतिष्ठापित कराते हुए मामले को शांत किया गया। मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ व एसडीएम ने आरोपियों को चिह्नित कर जल्द उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हो पाया।

भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंचे
गांव कासमपुर भुम्मा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोश जताया। हालांकि, पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रतिमा बदले जाने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर वे शांत होकर लौट गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed