फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in protest against taking possession of the acquired land

जमीन पर कब्जे के लिए बवाल

Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in protest against taking possession of the acquired land
हेडिंग
विज्ञापन

अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने के विरोध में बवाल
सब हेड
गाजियाबाद पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों पर फटकारी लाठियां, उखाड़ा टेंट
क्रासर
-जेसीबी आगे लेटे किसानों को घसीटकर गाड़ी में डाला, भाकियू नेता सहित 18 गिरफ्तार आज होगी पंचायत
-बागपत के गांव घिटौरा के किसानों की गाजियाबाद सीमा स्थित जमीन का यूपीसीडा ने किया है अधिग्रहण
फोटो 11 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर(बागपत)/लोनी (गाजियाबाद)। अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे की दर में वृद्धि के लिए धरने पर बैठे किसानों को लोनी गाजियाबाद पुलिस के जबरन उठाने पर बवाल हो गया। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, किसान जेसीबी से आगे लेट गए तो पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ी में डाल लिया। पुलिस भाकियू अंबावता के नेताओं सहित 18 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्यौगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 2010 में घिटोरा गांव के माजरा अलियाबाद में 400 किसानों की करीब 93 हेक्टेयर जमीन यूपीसीडा ने अधिग्रहीत की थी। इसकी मुआवजा दर में वृद्धि के लिए किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का आरोप है कि उस जमीन का मुआवजा पुराने सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है, जबकि किसान जमीन के वर्तमान रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसान मुआवजा ले चुके हैं। इस दौरान हुए हंगामे और हाथापाई के दौरान किसानों के कपड़े भी फट गए। जेसीबी का भी शीशा तोड़ दिया गया है। इसके विरोध में किसानों ने मंगलवार को पंचायत बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed