फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in meeting of Nagar Nigam at Meerut and Many project passed

मेरठ: नगर निगम की बोर्ड बैठक में फिर हंगामा, नगर आयुक्त ने लिया ये अहम निर्णय

Fri, 20 Sep 2019 02:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Sep 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in meeting of Nagar Nigam at Meerut and Many project passed
नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शुक्रवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक अपने निर्धारित समय 11:00 बजे से शुरू हुई। इस दौरान पार्षदों ने अपने- अपने प्रस्ताव महापौर के सामने रखे तो हंगामा हो गया। इस बीच कुछ पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं वाहन डिपो में पड़े पुराने वाहन और अन्य स्क्रैप को बेचने के लिए नगर आयुक्त ने पांच सदस्य कमेटी गठित करने का निर्णय लिया। साथ ही कमेटी में चार पार्षदों को भी रखने की बात कही। कुछ पार्षदों ने इसका समर्थन किया है।

विज्ञापन


जिले में रसोई गैस के लिए डाली जा रही पाइपलाइन से सड़कें खराब होने का भी मुद्दा उठाया गया। इस पर पार्षदों ने मांग रखी कि कंपनी द्वारा निगम में जमा होने वाली सिक्योरिटी राशि तब तक नहीं रिलीज की जाए, जब तक पार्षद इस पर अपनी संस्तुति रिपोर्ट नगर निगम में न दे दें। इसके साथ-साथ पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों पर सफाई न करने और बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाकर घर वापस लौट जाने के भी आरोप लगाए। साथ ही पुरानी व्यवस्था मस्टररोल पर साइन करने का अधिकार पास किया। अब भविष्य में सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान पार्षदों द्वारा जारी मस्टरोल हस्ताक्षर के बाद ही होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बोर्ड बैठक की गरिमा तार-तार... सदन में घुसकर पथराव, नगरायुक्त पर फेंकी चूड़ियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महापौर ने नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 30-30 सफाई कर्मचारी भेजे जाने का आदेश दिया। साथ ही कुछ वीआईपी वार्डों में 10-10 सफाई कर्मचारी अलग से लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ 50-50 सफाई कर्मचारियों के दो गैंग बनाए जाएंगे, जिनमें से एक गैंग कभी भी किसी भी वार्ड में सफाई अभियान में लगाया जाएगा। साथ ही एक गैंग से नालों की मैनुअल सफाई कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed