फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus in hospital after a child death and case registered against many peoples in Bijnor

यूपी: बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा, जमकर तोड़फोड़, कई दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Sep 2019 11:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Sep 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in hospital after a child death and case registered against many peoples in Bijnor
अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर शहर में उपचार के अभाव में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने और महिला की हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसको लेकर लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के बाद फरार हो गए। अस्पताल के मैनेजर रहमत अली ने महिला के पति सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


अस्पताल के मैनेजर रहमत अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला बाड़वान निवासी विनीत प्रजापति ने 10 सितंबर की रात को पत्नी गीता को प्रसव पीड़ा होने पर शेरकोट चुंगी के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 सितंबर की रात को गीता ने पुत्र को जन्म दिया। पर प्रयास करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। इस दौरान अस्पताल में महिला का उपचार चलता रहा। महिला की हालत बिगड़ने के बाद जब उसे 13 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, तब तो गीता के परिजन उसे लेकर अस्पताल से चले गए। लेकिन 14 सितंबर को गीता का पति विनीत प्रजापति 11 बजे अपने साथ दर्जनों लोगों को लेकर आया और अस्पताल में हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों में चीखपुकार मच गई। करीब आधा घंटे तक उपद्रव करने के बाद पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शराब कांड: इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत, हंगामा, परिजनों को 15 लाख-सरकारी पट्टे का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के मैनेजर ने पीड़िता के पति विनीत प्रजापति को नामजद करते हुए कई दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। कोतवाल अरविंद मोहन शर्मा ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed