फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor scandal: Youth dies during treatment in Muzaffarnagar after liquor drinking

शराब कांड: इलाज के दौरान दूसरे युवक की भी मौत, हंगामा, परिजनों को 15 लाख-सरकारी पट्टे का आश्वासन

Tue, 06 Aug 2019 01:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Aug 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor scandal: Youth dies during treatment in Muzaffarnagar after liquor drinking
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा सिसौली में कच्ची शराब पीने वाले दूसरे युवक की भी मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो युवकों की मौत से गुस्साए ग्रामीण मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर रविदास चौपाल में धरने पर बैठ गए। घंटों हंगामे के बाद अफसरों ने 15 लाख आर्थिक मदद के साथ ही पेंशन, सरकारी पट्टा व पीएम आवास दिलाए जाने की घोषणा कर ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन


भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी ब्रजेश, नीरज व नरेंद्र ने शनिवार रात कच्ची शराब पी ली थी, जिससे देर रात उनकी हालत बिगड़ गई थी। तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया, जहां ब्रजेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार तड़के चार बजे ब्रजेश का शव गांव में पहुंचने से परिजनों में कोहराम मच गया। ब्रजेश की मौत से ग्रामीण संभल भी नहीं पाए कि मेरठ में उपचार के दौरान नीरज की भी मौत होने की सूचना आ पहुंची। इससे ग्रामीण भड़क उठे और ब्रजेश का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर कस्बे की रविदास चौपाल ले गए। 
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम बुढ़ाना दीपक कुमार व सीओ फुगाना सिद्धार्थ तोमर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आर्थिक सहायता व अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप, किरणपाल कश्यप और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक भी मौके पर जा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घंटों हंगामे के बाद देर शाम अफसरों ने पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दुर्घटना बीमा, दस-दस लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलाने की घोषणा की। इसके साथ ही पेंशन, पीएम आवास योजना से मकान निर्माण व एक-एक सरकारी पट्टा दिलाने की घोषणा की। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद ब्रजेश के शव का अंतिम संस्कार किया जा सका। देर रात नीरज का भी शव गांव में पहुंच गया। उसका भी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इन्होंने कहा...
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की प्रशासन द्वारा घोषणा कर दी गई है। क्षेत्र के अवैध शराब विक्रेताओं को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed