फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ruckus Erupts After Procession; E-Rickshaw Driver Chased Down and Beaten

Meerut News: शोभायात्रा के बाद किया हुड़दंग, ई-रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा

Wed, 15 Apr 2026 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ruckus Erupts After Procession; E-Rickshaw Driver Chased Down and Beaten
लावड़ - घायल ई रिक्शा चालक असगर। स्रोत : संवाद
- लावड़ कस्बे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद कुछ युवाओं ने सड़क पर हुड़दंग किया और कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक असगर को दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की पहचान कराने में जुट गई है।
इंचौली थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में असगर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार देर रात वह चिंदौड़ी गांव से लावड़ आ रहा था। पुरानी टंकी मोहल्ला में शोभायात्रा खत्म होने के बाद भी कुछ युवक रास्ते में खड़े होकर डांस कर रहे थे। उसके वहां पहुंचने पर कुछ युवक ई-रिक्शा पर चढ़कर डांस करने लगे। इस कारण ई-रिक्शा पलट गया और एक युवक को चोट लग गई। घटना के बाद कुछ और युवक एकत्रित हो गए और उसे पीटा।
विज्ञापन

वह जान बचाने के लिए मौके से भागा लेकिन युवाओं की भीड़ लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ी। असगर एक घर में घुस गया। आरोपियों ने भी उस घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि सड़क पर खड़े कुछ अराजक तत्वों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा है। युवकों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed