{"_id":"6a21cb1f302576175a08e11a","slug":"ruckus-during-comedy-show-at-patel-mandap-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1208661-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पटेल मंडप में कॉमेडी शो के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पटेल मंडप में कॉमेडी शो के दौरान हंगामा
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में बृहस्पतिवार रात यूट्यूबर अमन भाटी के कॉमेडी शो के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान कंकरखेड़ा निवासी पंकज साउंड ऑपरेट कर रहा था। उसकी पत्नी व दो बच्चे भी उसके पास बैठे थे। इसी दौरान किसी ने साउंड सिस्टम की लीड निकाल दी।
पंकज ने आरोप लगाया कि कॉमेडी कलाकार की टीम के सदस्य ने लीड निकाली है। इस बात पर शो पूरा होने के बाद वहां विवाद हो गया। आरोप है कि अमन भाटी के बाउंसर ऑपरेटर को पीटने पहुंचे लेकिन उन्हें उसकी पत्नी व बच्चों ने रोक लिया। बच्चे रोने लगे। इस दौरान मंडप में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस वहां पहुंची और बाउंसरों को पुलिस चौकी ले गई। अमन भाटी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से बात कर बाउंसरों के साथ रवाना हो गए। मेला समिति के सदस्य अंकुर गोयल और नासिर सैफी ने बाउंसरों के दुर्व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की है।
-- -- -- -- -- -- --