फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS Vijayadashmi special event organized in meerut thousand of volunteers particiate

आरएसएस का विजयादशमी पर्व पर विशाल आयोजन आज, 15 हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल

Sun, 28 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
RSS Vijayadashmi special event organized in meerut thousand of volunteers particiate
meerut news - फोटो : अमर उजाला
जिमखाना मैदान आज संघ संगम के लिए तैयार है। विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में हो रहे भव्य आयोजन में आरएसएस के स्वयंसेवक शहर में छह स्थानों से पथ संचलन करते हुए पहुंच रही। क्षेत्र प्रचारक आलोक कुमार के उद्बोधन को सुनेंगे। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के लिए 15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। पूर्ण गणवेश में ये स्वयंसेवक बैंड की धुनों पर संघ गीत गाते और घोष करते हुए जिमखाना मैदान पहुंचे। संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख अजय मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का नाम ‘संघ संगम राष्ट्रोत्थान संचलनम्’ रखा गया है। आयोजन में महानगर छह क्षेत्रों में विभाजित किया है।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों की टोलियां सुबह से ही पथ संचलन के लिए एकत्र हुईं। तीन टोलियां जयदेवी नगर गोल मंदिर, सूरजकूंड पार्क और सरदार पटेल इंटर कालेज शारदा रोड से पथ संचलन करते हुए हापुड़ स्टैंड पर पहुंची। जहां से यह जिमखाना के लिए प्रस्थान किया। जबकि तीन अन्य टोलियां रजबन स्थित फुटबाल मैदान, कंपनी बाग और वर्धमान स्कूल रेलवे रोड से बच्चा पार्क चौराहे पर पहुंचकर यहां से जिमखाना पहुंचीं। इसके लिए शनिवार को मैदान तैयार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट हुए तैनात 
पथ संचलन में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी एसीएम अपने-अपने क्षेत्र में पथ संचलन पर नजर रखेंगे। वहीं चौराहों और रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स उपलब्ध तैनात करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed