फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   "RSS specializes in spreading lies from Kashmir to Kanyakumari"

"कश्मीर से कन्याकुमारी तक झूठ का प्रचार करने में RSS माहिर"

Thu, 15 Feb 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
"RSS specializes in spreading lies from Kashmir to Kanyakumari"
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि कासगंज जैसी घटना कराकर बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी बिल्कुल झूठे हैं। मुख्यमंत्री योगी को प्रदेश के बारे में कुछ मालूम नहीं है। आरएसएस को कश्मीर से कन्याकुमारी तक झूठ का प्रचार करने में महारत हासिल है। कहा कि जीवन का 80वां साल वह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए देना चाहते हैं। भाजपा को हराने के लिए वह सभी दलों के गठबंधन के पक्ष में हैं। उनका पहला मकसद भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है और जड़ मुजफ्फरनगर में है। भाजपा पर किसानों को धोखा देने और जाट आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पत्रकारों से वार्ता में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। इसके नेता केवल झूठ बोलते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाएं केवल झूठ का पुलिंदा है। योजनाओं के लिए बजट इनके पास है ही नहीं। बजट की घोषणाएं केवल चुनावी घोषणा है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहकर गुमराह कर रहे हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट इन्होंने लागू ही नहीं की है। गेहूं की बंपर पैदावार हुई, इसके बाद इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर बाहर से गेहूं मंगाया। चीनी का रिकार्ड उत्पादन होने के बाद भी इंपोर्ट की जा रही है। सरकार की नीति किसान विरोधी है। युवाओं को रोजगार देने की बात जुमला साबित हुई। जब से बीजेपी सरकार बनी है रोजगार घट गए है। 
विज्ञापन


जीएसटी से छोटा व्यापारी मर गया है। दंगा कराने के अलावा इनके पास कोई योजना नहीं है। कासगंज की घटना लोकसभा चुनाव से पहले कराकर माहौल को गरमाने का काम किया। गठबंधन को लेकर कहा कि बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एक होना होगा। रालोद इसके लिए तैयार है। भाजपा को जाट आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले ये मंदिर मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मीट का एक्सपोर्ट कम नहीं हुआ है। हरित प्रदेश भाजपा नहीं बनने देना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी को प्रदेश के बारे में कुछ पता नहीं है। प्रदेश में क्या हो रहा है वह नहीं जानते। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद, प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व सांसद अमीर आलम, पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, जिलाध्यक्ष अजित राठी, सुधीर भारतीय आदि पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अजित सिंह बोले- साजिश रचकर हासिल की थी सत्ता, अब मैं आया हूं भाजपा को दफनाने

बीजेपी से गठबंधन पर हाथ जोडे़

"RSS specializes in spreading lies from Kashmir to Kanyakumari"
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

भविष्य में बीजेपी से गठबंधन पर अजित सिंह ने हाथ जोड़ लिए। उन्होंने कहा कि किसी से भी गठबंधन हो सकता है, भाजपा से कोई बातचीत नहीं होगी। 

पुलिस को दंड देने का अधिकार नहीं 
अजित सिंह ने कहा कि पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ने का है, दंड देने का नहीं है। सरकार ने पुलिस को इतनी छूट दे दी यह ठीक नहीं है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा सरकार में सपा सरकार के मुकाबले अपराध बढे़ हैं। क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद कह रहे हैं कि थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। 

जयंत ही है पार्टी के नेता 
जयंत चौधरी को पार्टी की कमान सौंपने के सवाल पर अजित सिंह ने कहा कि रालोद के सभी कार्यकर्ता जानते हैं कि कमान जयंत के ही हाथों में है। पूरी पार्टी वही देख रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed