फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RSS leader Indresh Kumar welcome in Darul Uloom, Maulana informed about the history of organization

दारुल उलूम में संघ नेता इंद्रेश का गर्मजोशी से स्वागत, मौलाना ने दी संस्था के इतिहास की जानकारी

Thu, 20 Jun 2019 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
RSS leader Indresh Kumar welcome in Darul Uloom, Maulana informed about the history of organization
मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मिलते आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार गुरुवार को दारुल उलूम में पहुंचे और संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी से मुलाकात की। इस दौरान इंद्रेश कुमार ने कहा कि यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात है और वह यहां भाईचारे का पैगाम लेकर आए हैं। इंद्रेश कुमार ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ मुस्लिम नेता राजनीति के तहत मुसलमानों का वोट बटोरने के लिए उन्हें डराने का काम कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि देश कट्टरपंथी से नहीं बल्कि प्यार, मोहब्बत और आपसी सौहार्द से चलेगा। 

विज्ञापन


इस्लामिया डिग्री कॉलेज में गुरुवार को आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पैगाम-ए-इंसानियत कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार दारुल उलूम पहुंचे, जहां संस्था के मेहमानखाने में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने हाथ मिलाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 
विज्ञापन


वहीं मोहतमिम ने इंद्रेश कुमार को संस्था के इतिहास और जंग-ए-आजादी में उलमा के किरदार की जानकारी दी। साथ ही कहा कि दारुल उलूम के दरवाजे यहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरएसएस नेता ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि वह भाईचारे का पैगाम लेकर देवबंद आए हैं, इससे पूर्व भी वह वर्ष 2004 में दारुल उलूम आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार के लिए रास्ते बनाए, जनता आपस में एकजुट होकर भाईचारे के साथ रहे इसी से देश की तरक्की संभव है। कोई भी धर्म हो, उस पर कायम रहना चाहिए। एक दूसरे के धर्म और उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमारी पहचान किसी धार्मिक व्यक्ति के रूप में नहीं होती बल्कि एक हिंदुस्तानी के तौर पर होती है। सभी को मिलजुलकर इस देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इसके लिए उन्होंने मुस्लिम रहनुमाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना शुएब कासमी, कुंवर बासित अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed