{"_id":"64b049b8355952a1db0e1d84","slug":"rs-43-lakh-tax-deposited-from-five-cold-storages-na-news-c-27-1-smrt1006-6903-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच कोल्ड स्टोरेज से जमा कराया 43 लाख रुपये कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच कोल्ड स्टोरेज से जमा कराया 43 लाख रुपये कर
Fri, 14 Jul 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
- इन कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ था गुड़, जमा नहीं कर रहे थे जीएसटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जीएसटी विभाग की ओर से कोल्ड स्टोरेज की जांच की गई। जिले में पांच ऐसे कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई की गई, जिनमें गुड़ रखा हुआ था। गुड़ को जीएसटी के दायरे में हैं। इसलिए इन कोल्ड स्टोरेेज पर कार्रवाई करते हुए 43 लाख रुपये कर जमा कराया गया है।
कोल्ड स्टोरेज एंड गोदाम सेवा पर जीएसटी में 18 प्रतिशत की दर से कर देयता है। मगर अगर कोल्ड स्टोरेज में कृषि उपज या चावल को रखा जाता है तो उस पर कर देयता शून्य है। 18 जुलाई 2022 से फल, सब्जी, अनाज एवं दलहन को छोड़कर अन्य वस्तुओं से कर सुविधा वापस ले ली गई है। जिसके चलते अब कोल्ड स्टोरेज में रखने जाने पर गुड़ पर 18 प्रतिशत की दर से कर देय है।
जीएसटी विभाग की टीम की ओर से बिजनौर के क्षेत्र नजीबाबाद, चांदपुर, किरतपुर क्षेत्र में पांच कोल्ड स्टोरेज की जांच की गई। जांच के बाद इन कोल्ड स्टोरेजों से 43 लाख रुपये कर जमा कराया। अधिकारियों का कहना है कि सत्र 2023-24 एवं आगामी वर्षो में जिले के कोल्ड स्टोरेज से हर साल करीब 30 लाख रुपये जीएसटी की अतिरिक्त प्राप्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- वर्जन::
जिले में गुड़ रखने वाले पांच कोल्ड स्टोरेज की जांच करने के बाद 43 लाख रुपये कर जमा कराया है। कुछ व्यापारी समाधान योजना का लाभ लेकर बहुत कम कर जमा कर रहे हैं, जो गलत है। जो व्यापारी कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनकी रैकी कराई जा रही है। रणनीति तैयार कर कार्रवाई की जाएगी - विपुल सिंघल, संयुक्त आयुक्त, एसआईवी, जीएसटी