फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 25 lakh should be given to the families of those killed in Baraut accident.

Meerut News: बड़ौत हादसे के मृतकों के परिजनों को दिए जाएं 25 लाख

Sat, 01 Feb 2025 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 lakh should be given to the families of those killed in Baraut accident.
मवाना। राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें बड़ौत हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा राशि देने और घायलों का निशुल्क उपचार करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि 28 जनवरी को बड़ौत में जैन समाज के धार्मिक आयोजन में मचान टूटने से बड़ी हृदय विदारक अप्रिय दुर्घटना घटित हुई। इसमें सात श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई एवं 60 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए। इनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समस्त हिंदू समाज में मृतकों व घायल श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदनाएं एवं शोक व्याप्त है। संपूर्ण हिंदू समाज इस घटना से प्रभावित परिजनों को राहत देने हेतु मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की मुआवजा धनराशि तत्काल प्रदान किए जाने, घायलों के उच्च स्तरीय उपचार की निशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व एडवोकेट शुभम जैन ने किया। उनके साथ में समिति के राष्ट्रीय संरक्षक प्रवीण जैन, श्यामलाल गुप्ता, अध्यक्ष रजनीश रोहल, महामंत्री विनोद गुप्ता, सचिव अभय दुबलिश, कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा व पार्षद मुकेश रानी एडवोकेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed