फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rs 13 lakh missing from bank account, money visible in ledger

Meerut News: बैंक खाते से गायब हुए 13 लाख, लेजर में दिख रहा पैसा

Fri, 08 Nov 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 13 lakh missing from bank account, money visible in ledger
मेरठ।
विज्ञापन

इंडियन बैंक के खाताधारक के खाते में 13 लाख रुपये आकर गायब हो गए। खाताधारक तीन साल से लगातार बैंक से शिकायत कर रहा है। एक साथ बैंक ने 9 लाख 50 हजार रुपये लौटा दिए। घटना को तीन साल बीत जाने के बाद भी 3 लाख 50 हजार अभी बकाया हैं।
बागपत गेट किरण पेंट के संचालक राजीव किरण का बागपत चौराहा इंडियन बैंक में सीसी लिमिट अकाउंट हैं। खाते में 10 लाख की सीसी लिमिट है। राजीव किरण ने बताया कि जुलाई 2021 में छह ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसके खाते में 13 लाख रुपये आए। उसके लेजर में पैसा दिख रहा था, लेकिन बैंक के खातों से पैसा गायब हो गया। इस संबंध में बैंक से शिकायत करता रहा। बैंक ने 9 लाख 50 हजार रुपये उसे अप्रैल 2022 में लौटा दिए। हालांकि 3 लाख 50 हजार रुपये वर्ष 2024 नवंबर तक बकाया चल रहा है। खाते का बैंलेंस 10 लाख न होने के कारण उसे प्रतिवर्ष 14 प्रतिशत ब्यॉज भी देना पड़ रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

वर्जन..
- 15 दिन में होगा समस्या का समाधान
खाते में कुछ टेक्निकल फाल्ट था। हालांकि व्यापारी भी सही जानकारी नहीं दे पाया। बैंक ने अपने स्तर पर जांच पर पूरी समस्या को हल किया है। ब्यॉज लग रहा है। 15 दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। - गौरव वर्मा, मैनेजर, इंडियन बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्यूआर कोड बदला हरियाणा के खाते में गए चार लाख
मेरठ। मंगल पांडेयनगर में डाॅ. रवि राणा का माही माइंड सेंटर है। डॉ. रवि राणा ने बताया कि उनका आईडीएफसी बैंक में खाता है। बैंक से कॉल आया, जिसमें बताया गया कि आपका क्यूआर कोड परिवर्तित किया गया है। ऐसे में विभिन्न 299 ट्रांजेक्शन के माध्यम से अक्तूबर 2024 में चार लाख रुपये आईडीएफसी के हरियाणा के खाते में चले गए। डॉ. रवि राणा की शिकायत पर बैंक ने हरियाणा के खाते में पैसा लॉक कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि अभी तक पैसा वापस नहीं आया है। आईडीएफसी के रिलेशनशिप मैनेजर संदीप ने बताया कि बैंक द्वारा पैसा वापस डालने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। हरियाणा का खाता भी आईडीएफसी बैंक का है। बैंक को भी विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed