फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Route diversion in Meerut on New Year celebrations pass through these roads

नववर्ष के जश्न पर मेरठ में रहेगा रूट डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरें, नहीं होगी मुश्किल

Sat, 29 Dec 2018 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Dec 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Route diversion in Meerut on New Year celebrations pass through these roads
जाम - फोटो : amar ujala
मेरठ में नववर्ष के जश्न को लेकर शहर में 31 दिसंबर को रूट डायवर्जन रहेगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि शाम छह बजे से रात्रि तीन बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। आबूलेन समेत चार मुख्य स्थानों पर डायवर्जन लागू होने के बाद चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान शहर में भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि शहर में होटलों, क्लबों, मॉल्स व अन्य स्थानों पर नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिन्हें देखते हुए भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


चार पहिया रहेंगे प्रतिबंधित
बेगमपुल चौराहे से आबूलेन मार्केट की ओर, काठ का पुल से दास मोटर्स और आबूलेन की ओर, शिवमूर्ति चौक, वेस्ट एंड रोड की ओर से आबूलेन की  ओर, शहीद योगेंद्र हाट पुल से  आबूलेन की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगी ड्यूटी  
शहर में जीरो माइल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, एल आईसी तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, एल ब्लॉक, हापुड़ अड्डा, बागपत तिराहा, सरधना पुल के नीचे, परतापुर तिराहे पर अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी।

बागपत की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें जिन्हें हापुड़ व गढ़ की ओर जाना है वह बागपत तिराहे से, शाप्रिक्स तिराहा, बिजली बंबा बाईपास से बिजली बंबा चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़ व हापुड़ की और जाना है। वह वाहन मोदीपुरम से रुड़की रोड, जीरो माइल, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी, तेजगढ़ी व एल ब्लॉक से जा सकेंगे।

बिजनौर व मवाना की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाना है वह कमिश्नर आवास चौराहे से जेलचुंगी, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास से जा सकेंगे।

एल ब्लॉक से हापुड़ अड्डे की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं आ सकेगा। गढ़ की ओर से आने से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व हरिद्वार की ओर जाना है। ऐसे वाहन डिग्गी तिराहे से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहे से जा सकेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed