फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rose day today

गुलाब देकर करें इजहार-ए-इश्क

Fri, 07 Feb 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rose day today
मेरठ।
विज्ञापन

इजहार-ए-इश्क का पर्व वेलेंटाइन डे शुक्रवार (आज) से शुरू हो रहा है। पूरे सप्ताह इसे अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा। पहला दिन रोज डे (गुलाब दिवस) है। इसकी दस्तक के साथ ही बाजार में गुलाबों की कीमतें आसमान चूम रही हैं। बृहस्पतिवार दोपहर शहर में गुलाब के एक फूल की कीमत 15 से 20 रुपये थी, जो शाम ढलते-ढलते 25 रुपये तक जा पहुंची। रोज डे के लिए बाजार में देसी गुलाब, ट्यूब रोज के साथ आर्टिफिशियल गुलाबों की भी बड़ी रेंज है। आप अपने हमसफर को कई प्रकार से गुलाब तोहफे में दे सकते हैं।
रोज रिंग, रोज बॉक्स से लेकर चांदी का गुलाब
रोज डे के लिए बाजार में खुशबूदार देसी गुलाब के साथ ट्यूब रोज भी हैं। वहीं आर्टिफिशियल गुलाबों में क्रिस्टल रोज, वुडन रोज, प्लास्टिक रोज, सॉटन रोज, वेलवेट रोज, गुलाब के कुशन, गुलाब तकिया, हैंगिंग रोज, चॉकलेट रोज हैं। इसके अलावा गोल्ड प्लेटेड रोज, क्रिस्टल रोज स्टिक, गुलाब का गिफ्ट बॉक्स, गुलाब का ज्वैलरी बॉक्स, गुलाब के स्टीकर, गुलाब के ग्रीटिंग कार्ड, चांदी के गुलाब भी हैं। इसके साथ ही बैटरी चार्जिंग गुलाब भी हैं। यह गुलाब संगीत भी देता है। गुलाब की अंगूठी, गुलाब के पेंडेंट, गुलाब के टॉप्स, ईयरिंग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। वेलवेट के गुलाबनुमा डिब्बे में अंदर अंगूठी रखकर देने का उपहार भी आकर्षक है।
विज्ञापन

इस प्रकार हैं गुलाब के दाम
सिंगल ट्यूब रोज स्टिक- 25 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बंच- 125 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बॉस्केट- 150 रुपये से शुरू
ट्यूब रोज बुके- 150 रुपये से शुरू
ऐसे सेलिब्रेट करें वेलेंटाइन वीक
7 फरवरी को रोज डे, 8 को प्रपोज डे, 9 को चॉकलेट डे, 10 को टेडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे, 13 को किस डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से मंगवाते हैं ट्यूब रोज
मेरठ में देसी गुलाब की खेती बड़े पैमाने पर होती है, लेकिन लंबे समय तक ताजा रहने वाला ट्यूब रोज दिल्ली से मंगवाया जाता है। वेलेंटाइन डे पर ट्यूब रोज की विशेष मांग होती है। बुके, बंच, फ्लावर बॉस्केट सभी में ट्यूब रोज प्रयोग होता है। इसकी पत्तियां देसी गुलाब की पत्तियों से सख्त होती हैं, रंग भी गहरा लाल होता है। हालांकि इस गुलाब में सुगंध नहीं होती, लेकिन रंग और पत्तियों की ताजगी की वजह से इसे पसंद किया जाता है। अमित कुमार, फूल विक्रेता

रोज डे से पहले बढ़ी गुलाब की कीमतें
वेलेंटाइन डे के साथ ही गुलाब की मांग बढ़ जाती है। विवाहित जोड़े भी एक दूजे को गुलाब का फूल देते हैं। हाल में जिन लोगों की शादियां होनी हैं, वो भी वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे को गुलाब देते हैं। मांग बढ़ने के कारण गुलाबों की कीमत भी बढ़ जाती है। हर गुलाब पर 5 से 10 रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। -नफीस आलम, फूल विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed