फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roof of dilapidated house collapses; major accident averted.

Meerut News: जर्जर मकान की छत गिरी, बड़ा हादसा बचा

Sun, 12 Jul 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Roof of dilapidated house collapses; major accident averted.
रोहटा। गांव सलाहपुर में बरामदे की छत गिरने के बाद पड़ा मलबा। संवाद
रोहटा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को गांव सलाहपुर में एक जर्जर मकान के बरामदे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हालांकि, छत गिरने से बरामदे में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सूरज पुत्र रामबीर के मकान का बरामदा काफी पुराना था। रविवार को बारिश थमने के बाद जैसे ही धूप निकली, कुछ देर बाद बरामदे की जर्जर छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घबराकर बाहर निकल आए। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य बरामदे में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। छत गिरने से ईंटें, मलबा और छत का अन्य हिस्सा बरामदे में बिखर गया, जिससे वहां रखा घरेलू सामान भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed