फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rolling trophy win by DPS faridabad and bokaro

 डीपीएस बोकारो और डीपीएस फरीदाबाद को मिली रोलिंग ट्रॉफी

Mon, 21 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 21 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
rolling trophy win by DPS faridabad and bokaro
डीपीएस में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय अंतर डीपीएस एथलेटिक्स मीट ब्वॉयज 2016 का समापन रविवार को हुआ।  एमपी सिंह की याद में शुरू हुई रोलिंग ट्रॉफी की विजेता डीपीएस बोकारो स्टील सिटी और डीपीएस फरीदाबाद की टीमें रहीं। 
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रनवीर सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. डी.आर सैनी निर्देशक डीपीएस सोसायटी, शशी सिंह प्रोवाइस चेयरपर्सन डीपीएस मेरठ, अतुल कुमार सिंह प्रबंधक डीपीएस मेरठ के साथ अनुमेहा सिंह रहीं। डीपीएस सोसायटी के निदेशक डॉ. डी. आर सैनी ने छात्रों को सीबीएसई बोर्ड का महत्व बताया। प्रिंसिपल सविता चड्डा ने आयोजनों की जानकारी दी। अंत में छात्राओं ने पंजाबी नृत्य किया। एमपी सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन एमपी सिंह की स्मृति में मौन धारण किया। चेयरपर्सन शशी सिंह, ट्रस्टी अतुल कुुमार सिंह ने विजेता टीमों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

महंगे स्कूल में पढ़ने से ही अच्छे नहीं बनते
मुख्य अतिथि सीबीएसई रीजनल चेयरमैन रनबीर सिंह ने 60 विद्यालयों से आए छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे के विकास में शिक्षक के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है। बच्चों का सही विकास चाहतें हैं तो बच्चों को वक्त देना होगा। सारी जिम्मेदारी स्कूल की न समझें। रनबीर सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। अच्छे स्कूल में पढ़ने से अच्छा नहीं बन सकते, बल्कि हमेशा खुद में सुधार क रते रहने से अच्छे बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पालेंदर ने जीता सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब
डीपीएस अलीगढ़ से आए पालेंदर कुमार ने पूरी मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब जीता। पालेंदर कुमार ने अपना ही रिकार्ड इस मीट में तोड़कर नया रिकार्ड बनाया। डीपीएस सेक्टर 19 फरीदाबाद, डीपीएस बोकारो की टीमें भी विजेता बनी। उपविजेता डीपीएस दुबई व डीपीएस दुर्ग रहे। तीसरे उपविजेता डीपीएस भिलाई, डीपीएस ग्रेटर नोएडा व डीपीएस अलीगढ़ की टीम रही। 

 
ये रहे फाइनल में विजेता  
200 मीटर रेस : चौ. पालेंदर कुमार डीपीएस सेक्टर अलीगढ़ प्रथम, अमन तोमर डीपीएस मुरादाबाद दूसरे और दिव्यांश मिश्रा डीपीएस वाराणसी तीसरे विजेता बने। 
1500 मीटर रेस : रमन धामू डीपीएस पानीपत रिफाइनरी प्रथम, मोहम्मद रियान डीपीएस दुबई दूसरे और अनुराग कुमार डीपीएस बोकारो तीसरे विजेता बने।
400 मीटर रिले रेस : डीपीएस भिलाई विजेता रहीं। डीपीएस दुबई की टीम दूसरे व डीपीएस सेक्टर 19 फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। 
1600 मीटर रिले रेस : डीपीएस बोकारो स्टील सिटी पहले, डीपीएस आजाद नगर कानपुर दूसरे व डीपीएस सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed