{"_id":"690791c3564376e03a0b44d5","slug":"rohta-youth-drowned-while-bathing-in-ganga-river-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110271-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गढ़मुक्तेश्वर के लिए....\nगंगा स्नान करने गए रोहटा के युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गढ़मुक्तेश्वर के लिए.... गंगा स्नान करने गए रोहटा के युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा निवासी मृतक अमित फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। गंगा स्नान करने साथियों के साथ गए रोहटा निवासी अमित (32) की रविवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया, लेकिन देर रात तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था।
जानकारी के अनुसार, गांव रोहटा निवासी अमित पुत्र सुभाष शर्मा शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ गढ़मुक्तेश्वर में गंगा स्नान मेले के लिए गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह गंगा के तेज बहाव में डूब गया।
सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अमित का शव गंगा से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में पत्नी, बच्चे और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक शव गांव नहीं पहुंच पाया था। ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।