फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohingya gets Travel to abroad on a another man passport in Bijnor District UP

यूपी: अपने पासपोर्ट पर रोहिंग्या को कराई विदेशों की सैर, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rohingya gets Travel to abroad  on a another man passport in Bijnor District UP
passport - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अपने पासपोर्ट पर दूसरे व्यक्ति को विदेशों में भेजने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांख बक्शीवाला निवासी नाजिम ने अपना पासपोर्ट बनवाया था। विदेश जाने के लिए नाजिम का साक्षात्कार हुआ था लेकिन वह फेल हो गया था। नाजिम ने एक साल पहले अपना पासपोर्ट चाहशीरी निवासी सुहेेल को दिया था।
विज्ञापन


नाजिम ने सुहेल से अपना पासपोर्ट वापस नहीं लिया। उन्होंने मिलीभगत करके पासपोर्ट पर अन्य व्यक्ति को विदेश की यात्रा कराई। पासपोर्ट पर यात्रा करने वाला व्यक्ति रूस से म्यांमार जाते समय पकड़ में आ गया। इसकी शिकायत भारतीय दूतावास से की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपी देहात संजय सिंह ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि नाजिम के पासपोर्ट पर यात्रा करने वाला व्यक्ति रोहिंग्या म्यांमार का रहने वाला है। पुलिस मामले में किसी बड़े गिरोह के सक्रिय होने का शक जता रही है। एसपी देहात संजय कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed