फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery in power plant: Employees had hatched the conspiracy, service of two terminated

बिजलीघर में डकैती: कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश, दो की सेवा समाप्त, विभाग जांच में झूठे मिले तथ्य

Fri, 22 Mar 2024 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Mar 2024 02:32 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में बिजली घर में डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डकैती का षडयंत्र रचने के को लेकर दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन
Robbery in power plant: Employees had hatched the conspiracy, service of two terminated
बिजलीघर

विस्तार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में उखलीना बिजलीघर में डकैती की साजिश ड्यूटी पर तैनात एसएसओ और लाइनमैन ने ही रची थी। विभागीय जांच में बाहरी व्यक्तियों से मिलीभगत कर षडयंत्र रचने के खुलासे के बाद दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं पुलिस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। पुलिस कर्मचारियोंं का साथ देने वाले बाहरी लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


उखलीना गांव स्थित 33/11 बिजलीघर में मंगलवार रात जानी क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी एसएसओ सुरेश और कैथवाड़ी निवासी लाइनमैन नरेश शर्मा ड्यूटी पर थे। बुधवार सुबह दोनों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी कि देर रात बिजलीघर की दीवार में कुंबल कर 7-8 बदमाश अंदर घुसे और दोनों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर बिजलीघर 14 लाख का सामान ले गए। अवर अभियंता अशोक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

शौचालय की दीवार में अंदर से किया गया था कुंबल, जेई को चार्जशीट
मुख्य अभियंता जोन-2 राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई तो पाया गया कि शौचालय की दीवार में जो कुंबल किया गया है, वह अंदर से बाहर की ओर किया गया था। दीवार का मलबा बाहर गिरा हुआ मिला। कुंबल की परिधि भी इतनी कम है कि कोई व्यस्क व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता। इससे स्पष्ट है कि विभागीय कर्मचारियों ने बाहरी व्यक्तियों से मिलीभगत कर षडयंत्र रचा है।

एसएसओ सुरेश, संविदा लाइनमैन नरेश शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई। प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने जेई के खिलाफ चार्जशीट, एसडीओ और एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इस मामले में दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई है। मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। - ईशा दुहन, प्रबंध निदेशक, पीवीवीएनएल

प्रारंभिक जांच में ही यह घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पुलिस अभी साक्ष्य एकत्र कर रही है। एसएसओ और लाइनमैन को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। घटना में शामिल बाहरी लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।- कमलेश बहादुर, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed