फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Robbery from teacher near central market checkpoint

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट चौकी के पास शिक्षिका से भीड़ के बीच लूटपाट

Wed, 20 Jan 2021 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Robbery from teacher near central market checkpoint
सेंट्रल मार्केट चौकी के पास शिक्षिका से लूटपाट
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में मंगलवार को एक फिर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बार उन्होंने पुलिस चौकी के सामने शिक्षिका से पर्स लूटा। शिक्षिका के शोर मचाने पर फैंटम पहुंची, लेकिन उन्होंने बदमाशों का पीछा तक नहीं किया। इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
मेडिकल थाना क्षेत्र की अजंता कॉलोनी निवासी प्रोफेसर सतीश प्रकाश की पत्नी बबीता रानी और बेटी मायरा सेंट्रल मार्केट में खरीदारी करने आई थीं। बबीता डीएन डिग्री कॉलेज में शिक्षिका हैं। खरीदारी के के बाद मां-बेटी पुलिस चौकी के पास प्रोफेसर का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बदमाश बबीता से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 50 हजार नगद और जेवरात थे। वारदात के दौरान प्रोफेसर भी चौकी के पास पहुंच गए थे। पत्नी और बेटी की चीख सुनकर वह भी दौड़ कर आए, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। घटना के एक मिनट बाद ही मौके पर फैंटम पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने की बजाए दंपती से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया हंगामा
सेंट्रल मार्केट में लगातार लूट की वारदात हो रही हैं। व्यापारियों के अनुसार, एक साल में दो दर्जन से ज्यादा लूट हो चुकी हैं। घटना को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया। सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया कि जल्द लुटेरे पकड़े जाएंगे। सामान भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
लूट की वारदात रोकने में फेल नौचंदी थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय व्यापारियों में भी पुलिस के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि रोजाना लूट की वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस की नींद नहीं टूट रही। इस मामले को लेकर बुधवार को वह पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे। सेंट्रल मार्केट में लूट की घटना को लेकर पुलिस अधिकारी भी चिंतित हैं।

जल्द पकड़े जाएंगे लुटेरे
शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में हुई लूट के मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। लूटा हुआ सामान भी बरामद होगा। नौचंदी पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी लगाई गई है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed