{"_id":"6988c3cb0e2b31430f097539","slug":"robbery-accused-and-reward-of-25-thousand-arrested-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106300-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूट का आरोपी और 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूट का आरोपी और 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंडाली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया लूट का अभियुक्त अब्दुल अहद। स्त्रोत:- पुलिस
मोती कारोबारी के घर में लूट की वारदात में शामिल था बासौद निवासी शाका
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली (मेरठ)। थाना पुलिस ने गांव मुंडाली में मोती कारोबारी के यहां हुई लूट के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी अब्दुल अहद उर्फ शाका को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
20 जनवरी को मुंडाली में मोती कारोबारी जहांगीर के यहां बदमाशों द्वारा हथियारों के बल पर बंधक बनाकर परिजनों से सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी सहित लूटपाट की थी जिसमें करीब आठ लाख रुपये से अधिक की लूट की थी। इस मामले में पुलिस ने लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों से नकदी व आभूषण भी बरामद किए थे।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह और एसओ मुंडाली रामगोपाल सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपी अब्दुल अहद उर्फ शाका निवासी बासौद थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत का नाम प्रकाश में आया। वह भी आरोपियों के साथ लूट की वारदात में शामिल था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समयपुर मार्ग से अब्दुल अहद उर्फ शाका को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर एसएसपी मेरठ ने 25 हजार रुपये का इनाम घाेषित किया था। आरोपी पर थाना जॉनी, सिंघावली अहीर, मुंडाली आदि में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।