फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   robbed to woman constable near SP office in Shamli

SP ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर महिला कांस्टेबल से लूट, मचा हड़कंप

Tue, 05 Jun 2018 06:29 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 05 Jun 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
robbed to woman constable near SP office in Shamli
पुलिस को जानकारी देती महिला कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

शामली में अपनी सहेली के घर जा रही महिला कांस्टेबल से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन लूट ली। एसपी ऑफिस के निकट यह वारदात हुई। इसकी सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

विज्ञापन

 
महिला कांस्टेबल नीतू एसपी ऑफिस में तैनात है। मंगलवार को वह अपनी सहेली के यहां जा रही थी। मोहल्ला रेलपार में एक अस्पताल से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। महिला पुलिसकर्मी ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा, सीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे और बदमाश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


उधर, वायरलेस पर महिला कांस्टेबल से चेन लूट की सूचना मिलने पर एएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला कांस्टेबल की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो फरार

सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

robbed to woman constable near SP office in Shamli
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला कांस्टेबल के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस मोहल्ला रेलपार में लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी हासिल कर रही है। इसमें पुलिस को एक अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। उसकी जांच की, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। इसके अलावा अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। एएसपी का कहना है कि मामला घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए गए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed