फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways losses due to low load factor

कम लोड फैक्टर से रोडवेज को हो रहा भारी घाटा

Fri, 19 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways losses due to low load factor
मेरठ। एक जून से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा को अभी भी अपेक्षित यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। 60 फीसदी से कम लोड फैक्टर आने से विभाग को 90 लाख प्रतिदिन की बजाय करीब 25 लाख की आय हो रही है। इससे विभाग का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुए 18 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी 54 सीटर बसों को 20 से अधिक यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। 750 बसों के बेड़े में करीब 40 फीसदी बसें ही संचालित हो पा रही हैं। इन बसों पर आय से अधिक खर्च हो रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जहां पहले 90 लाख प्रतिदिन की आय होती थी अब 25 लाख तक ही हो पा रही है। लगातार हो रहे घाटे से अधिकारी परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कर्मचारियों के वेतन के भी लाले पड़ जाएंगे। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि कोरोना की वजह से लोग डरे हुए हैं। अभी सफर करने से परहेज कर रहे हैं। कम यात्री मिलने से विभाग की आय काफी गिर गई है। इसकी जानकारी प्रबंधन को दे दी गई है। वहां से जो फैसला होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed