फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways employees go on hunger strike to get their demands met

Meerut News: मांग पूरी कराने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

Mon, 03 Nov 2025 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees go on hunger strike to get their demands met
मेरठ। विभिन्न मांग पूरी कराने के लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर दो दिन से चल रहा धरना रविवार को भूख हड़ताल में परिवर्तित हो गया। कर्मचारियों ने रोडवेज अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन या उप्र परिवहन निगम मुख्यालय से कोई अधिकारी मध्यस्थता के लिए नहीं आते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने रविवार को भैसाली बस अड्डे पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। भूख हड़ताल पर लिपिक अशोक कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अयाज, प्रवेन्द्र शर्मा और संजय कुमार रहेंगे। कर्मचारी नेता भारत भूषण और अनुज कुमार ने कहा कि आरएम द्वारा की जा रही अभद्रता से परेशान होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रुख किया है। अब से पहले कई बार मांग पत्र दिए गए मांग पूरी होने का आश्वासन भी मिला लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आरएम संदीप नायक डीजल कटौती के नाम पर चालकों का शोषण कर रहे हैं। ईटीएम मशीन खराब होने पर भी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर संघ के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर अब से पहले भी 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया लेकिन उसपर संज्ञान नहीं लिया गया। कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक से विश्वास उठ गया है। अब भविष्य में जिला प्रशासन के अधिकारी या फिर परिवहन निगम के मुख्यालय से अधिकारियों की मध्यस्थता से ही धरना खत्म हो सकेगा। कल सोमवार से दो कर्मचारी क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। इस अवसर पर कर्मचारी संघ क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह, सत्यपाल सिंह, अनुज कुमार, प्रेम प्रकाश, हरीश चंद, कुलदीप शर्मा, आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed