फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways crushed bike rider killed

रोडवेज से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 26 Sep 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways crushed bike rider killed
एक्सीडेंट का कैरीकैचर। - फोटो : अमर उजाला
टीपी नगर क्षेत्र में एनएच-58 पर रविवार शाम रोडवेज से कुचलकर मोदीनगर निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

मोदीनगर निवासी फर्नीचर व्यापारी निसार पुत्र अब्दुल हफीज (35) अपने दोस्त रिहान के साथ मेरठ आया था।

शाम चार बजे दोनों बाइक से मोदीनगर लौट रहे थे। एनएच-58 पर सुभारती अस्पताल के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक आटो से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गई। इस बीच, दोनों पीछे से आई हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आ गए। इससे दोनों के पैर बुरी तरह कुचले गए। सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने निसार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर निसार के परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती जान
पुलिस
के मुताबिक, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। लोगों ने बताया कि घटना के बाद जब वह सड़क पर गिरे तो निसार का सिर जमीन में लगा। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और संभवत: इस वजह से ही उसकी मौत हुई। उसने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed