फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Roadways bus runs from Meerut to Muzaffarnagar via Mawana-Jansath

Meerut News: मेरठ से वाया मवाना-जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए चली रोडवेज बस

Sat, 14 Sep 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus runs from Meerut to Muzaffarnagar via Mawana-Jansath
मेरठ। यात्रियों की सुविधा के लिए मेरठ से वाया मवाना-जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए रोडवेज बस चलाई गई है। शुक्रवार से इसका ट्रायल शुरू किया गया है। सवारियों की संख्या के अनुसार जल्द ही इसका समय निर्धारित किया जाएगा। इस बस के चलने से मवाना और जानसठ तहसील के कर्मचारियों के साथ वादकारियों को अधिक लाभ मिलेगा। साथ ही मवाना से भी जानसठ मुजफ्फरनगर की सीधी बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन



मेरठ से मुजफ्फरनगर तक बस सेवाएं पर्याप्त हैं, मगर अभी तक मवाना रोड से सीधी जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। इस मार्ग से काफी संख्या में लोग मवाना और जानसठ तहसील में जाते है। मवाना से भी मुजफ्फरनगर जाने के लिए कोई सीधी बस नहीं थी। मवाना से पहले बहसूमा, रामराज होकर मीरापुर जाना पड़ता है और वहां से मोंटी तिराहे से बिजनौर से आने वाली बस से जानसठ और मुजफ्फरनगर जाना पड़ता है। इसमें समय भी अधिक लगता है। किराया भी अधिक देना पड़ता है।
विज्ञापन


रामराज, बहसूमा, मवाना के अलावा आसपास के ग्रामीण वाया मवाना-जानसठ होकर मुजफ्फरनगर से बसें चलाने की मांग कर रहे थे। इस बारे में जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने अब इस मार्ग पर बस चलाने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह नौ बजे बस का संचालन शुरू हुआ। आरएम संदीप कुमार ने बताया कि मेरठ डिपो की रोडवेज बस मवाना और जानसठ तहसील को जोड़ते हुए मुजफ्फरनगर तक चलेगी। अभी ट्रायल है। कुछ दिन में इसका समय निर्धारित किया जाएगा। इस मार्ग पर दो बसें चलाने की तैयारी है। पर्याप्त यात्री मिलते हैं तो इन बसों को सुबह सात और आठ बजे चलाने की योजना है ताकि दोनों तहसीलों में जाने वाले कर्मचारियों और वादकारियों को सीधी बस सेवा मिल सके।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed