रोडवेज बस ने सिक्योरिटी गार्ड को मारी टक्कर, रोकने पर बुलाए हथियारबंद साथी, जमकर मारपीट, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर से आ रही रोडवेज बस ने सोमवार को मेरठ मुजफ्फरनगर के सिवाया टोल प्लाजा पर ड्यूटी दे रहे सिक्योरिटी गार्ड को पहले टक्कर मार दी। टोलकर्मियों ने जब बस को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने दबंगई दिखाते कुछ अन्य युवक मौके पर बुला लिए और टोल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट कर डाली। मारपीट में तीन सुरक्षा गार्ड घायल हुए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: यूपी: दुकान में घुसी मुर्गी को डंडा मारना पड़ा महंगा, भड़के देवर ने भाभी को ही मार दी गोली, घायल
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने आज सुबह सिवाया टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा गार्ड विकास को टक्कर मार दी। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने बस को रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने उल्टा सुरक्षा गार्डों से ही मारपीट करनी शुरू कर दी। ड्राइवर ने दौराला के कुछ युवकों को फोन करके मौके पर बुला लिया।
कुछ ही देर में कार व स्कूटी सवार सात आठ लड़के हथियार समेत टोल प्लाजा पर पहुंचे और सिक्योरिटी गार्डों के साथ जमकर मारपीट की। युवकों ने टोल प्लाजा के अंदर घुसकर तीन सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई कर डाली।
मारपीट में तीनों सुरक्षा गार्ड बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। लेकिन हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट को अंजाम देकर फरार हो गए।
वहीं पुलिस ने तीनों घायल सिक्योरिटी गार्डों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज चैक करा रही है। मामले की जांच की जा रही है।