{"_id":"6a3175a2da3d53b38708b33a","slug":"roadways-bus-collides-with-container-truck-four-passengers-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105961-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोडवेज बस कंटेनर से भिड़ी, चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोडवेज बस कंटेनर से भिड़ी, चार यात्री घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी फ्लाईओवर के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बड़ौत डिपो की रोडवेज बस कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार दिलाया।
बड़ौत डिपो के चालक हरवीर सिंह निवासी बावली बड़ौत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बस में सवारियों को लेकर खतौली की ओर जा रहे थे। दादरी फ्लाईओवर के पास एक कंटेनर ने ओवरटेक कर अचानक बस के सामने कट मार दिया। चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि चालक की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सवारियों को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी सवारी बस से रवाना हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -